वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

बिहटा : बिहटा थाना क्षेत्र के दोघरा छिलका गांव के पास गुरुवार की बीते रात एक वाहन ने एक युवक को कुचल दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनु यादव के रूप में हुई है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की पहचान और तलाश में जुट गई है।

Goal 7 22Scope News

दोघरा छिलका के पास एक युवक की मौत हो गई, किसी वाहन के द्वारा कुचला गया है – पुलिस

घटना को लेकर दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बिहटा पुलिस को सूचना मिली थी कि दोघरा छिलका के पास एक युवक की मौत हो गई और किसी वाहन के द्वारा कुचला गया है। हालांकि मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मनु यादव दानापुर कोर्ट से गवाही दे कर घर लौट रहा था तब ही घटना हुई है। हालांकि मृतक के परिजनों ने अपने विरोधी पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : दहेज के कारण हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...