चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सिवान : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सीवान और जीआरपी सिवान की संयुक्त कार्रवाई में चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल झपटने वाले एक शातिर बदमाश और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 हजार रुपए कीमत का रियलमी नार्जों मोबाइल बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार आजाद के निर्देशन में 21 जुलाई को कार्रवाई की गई।

सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस के सिवान पहुंचने से पहले मालगोदाम के पास चलती ट्रेन से यात्री राजा का मोबाइल झपटकर युवक फरार हो गया था

आपको बता दें कि सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस के सिवान पहुंचने से पहले मालगोदाम के पास चलती ट्रेन से यात्री राजा कुमार का मोबाइल झपटकर एक युवक फरार हो गया था। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने निगरानी के दौरान आरोपी को लोहित एक्सप्रेस में फिर से यात्रियों का मोबाइल झपटने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सेराज अंसारी (20 वर्ष) बताया और खुलासा किया कि चोरी का मोबाइल उसने सिसवन ढाला स्थित दुकानदार लाल बाबु कुमार (27 वर्ष) को बेच दिया था।

Siwan Police 1 2 22Scope News

टीम ने तत्काल छापेमारी कर दुकानदार के पास से चोरी का Realme Narzo मोबाइल बरामद कर लिया

टीम ने तत्काल छापेमारी कर दुकानदार के पास से चोरी का रियलमी नार्जों मोबाइल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेल थाना सिवान में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आरपीएफ के एसआई शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल परमेंद्र राय, कांस्टेबल आबिद अली और कांस्टेबल उपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Siwan Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लावारिस बैग से गांजा बरामद

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...