बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण दहन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

पटना : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांंधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2024 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम, एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पटना गरिमा मलिक, जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरुण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Ravan Badh 2 22Scope News

Ravan Badh 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : गांधी मैदान में इस बार रावण दहन को लेकर विशेष तैयारी, लोगों में जबरदस्त उत्साह

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...