Commercial Advertisment

रांची के मोरहाबादी में आज होगा रावण दहन, आतिशबाजी का भी होगा आयोजन

रांची: देश भर में विजयदशमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस दिन को रावण दहन के साथ मनाया जाता है। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष, रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे, साथ ही सोने की लंका का भी दहन होगा। शाम 7:30 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से रावण का दहन करेंगे।

रावण दहन की परंपरा भगवान श्रीराम द्वारा लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद से चली आ रही है। मोरहाबादी में तीनों पुतले, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण, तैयार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4:30 बजे के बाद इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इसके अतिरिक्त, कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा शानदार आतिशबाजी भी शाम के समय देखने को मिलेगी, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी और धमाके 200 से 250 फीट ऊपर तक जाएंगे। राजधानी रांची में आतिशबाजी की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान शहर के कुछ मार्गों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...