प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
रोहतासः जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का स्कामिनी नगर में एक युवक का चोरी के आरोप में पिटाई का मामला अब उल्टा पड़ता नजर आने लगा है। दरअसल इन दिनों एक युवक का चोरी के आरोप में पिटाई का वीडियो वाइयल हो रहा है। मामले में ट्वस्टि् तब आया जब युवक के परिजनों ने इस वीडियो को आधार बना कर पिटाई करने वालों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाया। परिजनों का कहना है कि युवक सब्जी बिक्रेता है और वह बकाया पैसा की मांग करने गया था कि उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए बिक्रमगंज के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
Highlights

















