Darbhanga में अधेड़ की पिटाई का वीडियो वायरल, इस वजह से…

दरभंगा: दरभंगा में एक अधेड़ को बिजली के पोल से बांध कर पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और कार्रवाई में जुट गई है। मामले में बताया जा रहा है कि दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के जलवार पंचायत स्थित राजरौली गांव में कुछ लोगों ने एक अधेड़ पर मवेशी के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा कर बिजली के पोल से बांध कर पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों पर बांध कर शरीर पर चींटी डाल कर फिर पिटाई की साथ ही गाली गलौज भी की।

उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि मैंने उनकी गाय के साथ गलत हरकत किया है जो कि सरासर बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि सभी लोग गाली गलौज के साथ ही पैर में जला भी दिया और नंगा कर गांव में घूमने की बात कर रहे थे लेकिन मौके पर ग्रामीणों जुटने लगे और उन लोगों ने उसे बचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत द्वेष की वजह से उनके साथ इस तरह की अमानवीय हरकत की गई। मामले में थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मजदूर अपने घर का Electricity Bill देख रह गया सन्न, पढ़ें क्या हुआ…

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

DARBHANGA Darbhanga Darbhanga

Darbhanga

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img