लाखों रुपये की सरकारी दवा आग के हवाले, वीडियो वायरल

Motihari: पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन रक्षक दवाओं को जलाने की खबर आई है. बताया जा रहा है कि गरीबों के बीच वितरण की जाने वाली सरकारी दवा गरीबों के बीच वितरण नहीं कर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नजदीक ही इन दवाओं को घंटों जलाया गया. आग के हवाले किए गए दवाओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है. स्थानीय युवाओं को दवा जलाने की भनक लग गई, स्थानीय युवकों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया.

Aag02 22Scope News

यहां बता दें कि कुछ माह पूर्व ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पताही में गरीब मरीजों के बीच मुफ्त वितरित की जाने वाली लाखों रुपये की जीवन रक्षक दवायें झाड़ी में फेंकी हुई मिली थी. इस मामले में एक जांच टीम भी बैठाई गई थी और जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट भी जिला मुख्यालय को सौंप दिया था. लेकिन उस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब दवाओं को जलाने का एक नया मामला सीएचसी से सामने आ गया है.

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जानकारी मिलने पर जांच टीम का गठन कर मामले की जांच की जाएगी. उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...