ATM से 500 की जगह निकलने लगे 1100 रुपये, लोगों में मची लूट, वीडियो वायरल

Desk. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एटीएम से ATM रुपये निकालने पर ग्राहकों को 1100 रुपये मिल रहे थे। घटना की खबर फैलते ही एटीएम पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और दर्जनों लोगों ने तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाकर अतिरिक्त पैसे निकाल लिए। यह घटना थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला बुद्धा इलाके की है, जहां एक निजी कंपनी वन इंडिया के ATM में यह गड़बड़ी सामने आई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही कुछ लोगों ने देखा कि 500 रुपये निकालने पर 1100 रुपये मिल रहे हैं, उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही ATM पर लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 लोगों ने एटीएम से ज्यादा रकम निकाल ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ATM बंद कराया

जैसे ही इस अनोखी गड़बड़ी की खबर प्रशासन को लगी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर एटीएम को बंद करा दिया। इसके साथ ही बैंक को भी सूचना दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ है।

वायरल वीडियो से बढ़ी बैंक की चिंता

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मशीन से ज्यादा पैसे निकालते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं और अब सवाल यह उठ रहा है कि जिन लोगों ने एटीएम से अतिरिक्त पैसे निकाले, उनसे राशि की वसूली कैसे होगी?

आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया

फिलहाल इस मामले में किसी बैंक या प्रशासनिक अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन एटीएम से निकले अतिरिक्त पैसे और वायरल वीडियो ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और तकनीकी खामियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।

नोट- यह मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित खबर है, न्यूज 22स्कोप इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img