Advertisment

विजिलेंस का पड़ा छापा तो इंजीनियर की अकूत कमाई की खुली पोल

पटना:  विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कौंतेय कुमार के घर छापेमारी की. छापेमारी में उनके फ्लैट से करीब 12 लाख रुपए नकद, लाखों रुपए की ज्वेलरी, कई जमीनों की डीड सहित अन्य इंवेस्टमेंट से जुडे़ डॉक्यूमेंट्स मिले हैं. यह कार्रवाई विजिलेंस के डीएसपी की अगुवाई में हुई.

छापेमारी में 12 लाख नकद बरामद

कौंतेय कुमार ने 1 करोड़ 76 लाख 83 हजार रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है. इनके खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है. पड़ताल के दौरान कुछ ठोस सबूत मिले थे, तब केस दर्ज हुआ और आज छापेमारी की कार्रवाई हुई.

chhapemari 1 22Scope News

कई जमीनों के कागजात बरामद

इंजीनियर पथ निर्माण विभाग के गुलजारबाग डिवीजन में पदस्थापित हैं. वह पटना में अपने परिवार के साथ गोसाईं टोला इलाके के नित्यानंद इन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 में रहते हैं. इसी फ्लैट में सुबह 10 बजे विजिलेंस की टीम ने छापेमारी शुरू जो देर शाम तक चली. डीएसपी ने बताया कि छापेमारी में बहुत कुछ मिला है. बरामद ज्वेलरी, जमीन और दूसरे जगहों पर किए गए इंवेस्टमेंट का मिलान किया गया.

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...

Radha Govind University Independence Day: रामगढ़ के राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में...

Radha Govind University Independence Day: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...