जेल विभाग में तैनात एआईजी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

पटना : बिहार की राजधानी पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की विशेष इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने जेल विभाग में तैनात एआईजी (अपर पुलिस महानिरीक्षक) रूपक कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आय से अधिक संपत्ति मामले में रूपक कुमार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने केस दर्ज किया और कोर्ट से सर्च वारेंट प्राप्त करने के बाद उनकी संपत्ति को खंगाला जा रहा है.

एडिशनल एसपी के नेतृत्व में स्पेशल यूनिट की 12 सदस्यीय टीमें उनके कार्यालय और आशियाना नगर फेज-2 में स्थित आलीशान मकान पर एक साथ छापेमारी कर रही है.

नोएडा, रांची समेत दक्षिण भारत अर्जित की है संपत्ति

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि रूपक कुमार ने अपनी अवैध काली कमाई के माध्यम से भारी मात्र में संपत्ति अर्जित की है. पटना के अलावा उनकी संपत्ति नोएडा, रांची समेत दक्षिण भारत के राज्य में भी है.

रुपए के साथ मिले कई कागजात

वही छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश और जमीन जायदाद से संबंधित कागजात मिले हैं. फिलहाल पूरे सर्च अभियान के बाद ही पता चलेगा कि रूपक कुमार ने कुल कितनी अवैध संपति अर्जित की है.

रिपोर्ट: शक्ति

पारस अस्पताल नया कीर्तिमान : दूरबीन से की गई घुटने के लिगमेंट की सर्जरी

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...