Advertisment

इंजीनियर के घरों से दो करोड़ कैश जब्त, विजिलेंस टीम आती देख काली कमाई को की ठिकाने लगाने की कोशिश

Desk. एक इंजीनियर के ठिकानों से दो करोड़ से अधिक कैश जब्त की गई है। दरअसल, विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को भुवनेश्वर के ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (योजना सड़कें) बैकुंठ नाथ सारंगी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 2.1 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की गई। आय से अधिक संपत्ति के आरोप को लेकर यह छापेमारी की गई।

आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

कार्रवाई के दौरान, इंजीनियर ने कथित तौर पर भुवनेश्वर में अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंककर नकदी को ठिकाने लगाने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, विजिलेंस टीम को देखते ही इंजीनियर ने अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए। सतर्कता विभाग की तलाशी टीम ने गवाहों की मौजूदगी में इसे बरामद किया।

इंजीनियर के घरों से दो करोड़ कैश जब्त

रिपोर्ट्स के अनुसार, भुवनेश्वर, अंगुल और पिपिली (पुरी) में सात स्थानों पर एक साथ अचानक छापेमारी की गई। भुवनेश्वर के दुमदुमा में एक फ्लैट से करीब 1 करोड़ रुपये बरामद किए गए, जबकि अंगुल जिले के करदागड़िया में उनके दो मंजिला आवास से करीब 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए गए।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...