Advertisement
Advertisement

बिहार में एनडीए से जदयू का क्यों टूटा नाता? विजय चौधरी ने बताई वजह

केंद्र सरकार नहीं दे रही विभिन्न योजनाओं की राशि

पटना : बिहार में एनडीए से क्यों नाता टूटा, इसकी वजह वित्त एवं वाणिज्य मंत्री विजय चौधरी ने बताई.

दरअसल जदयू के प्रदेश कार्यालय में राज्य परिषद की बैठक बुलाई गई,

जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वित्त एवं वाणिज्य मंत्री विजय चौधरी,

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित 500 नेता शामिल हुए.

पैसे नहीं मिलने से कई विभागों में नहीं हो रहा काम

राज्य परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे विजय चौधरी से जब सवाल पूछा गया कि लगातार आप लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को राशि नहीं दे रही है, जिससे कई कार्य रूके हुए हैं. उस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हां यह बिल्कुल सही बात है कि कई विभागों में सही तरीके से काम नहीं हो पा रहा है. क्योंकि केंद्र सरकार पूर्ण रूप से बिहार के लिए राशि प्रदान नहीं कर रही है.

vijay choudhry1 22Scope News

बिहार में एनडीए- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग हमने शुरू से किया है

वही उनसे जब पूछा गया कि क्या महागठबंधन में जाने के बाद इस तरीके की आप लोगों के साथ केंद्र सरकार व्यवहार कर रही है, तब उस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि महागठबंधन में जाने के बाद केंद्र सरकार हमें राशि नहीं दे रही है. हम लोगों का मांग शुरू से ही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए. बिहार पिछड़ा राज्य में आता है. ऐसे में बिहार को विशेष पैकेज मिलेगा तो बिहार का विकास होगा, लेकिन केंद्र सरकार शुरू से ही नजर अंदाज करती रही है. यही मुख्य कारण है कि एनडीए गठबंधन से हमारा नाता टूटा और हमने महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाया.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...