बाढ़ : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह दुखियों और पीड़ितों का आंसू नहीं पोंछे। इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उक्त बाते भाजपा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ पहुंचकर कही। पंडारक थाना अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र में दो हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। विजय सिन्हा ने कहा कि सांसद अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार के आंसू उनको नजर नहीं आता है। अपराधियों का मनोबल इस सरकार में बढ़ा हुआ है।


