गोपालगंज पहुंचे विजय सिन्हा, मां थावे भवानी के दरबार में की पूजा अर्चना

गोपालगंज : बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज यानी बुधवार को गोपालगंज पहुंचे। साथ ही मां थावे भवानी के दरबार में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि ये पुरुषोत्तम मास अधिमास श्रावण मास के अमावस्या की तिथि है और मां जगदम्बा थावे मंदिर में माता की शक्ति की भूमि है। बिहार के जनता का कल्याण हो समाजिक सद्भाव का भाव बढ़े और ये राष्ट्र का पुनर्जागरण।

21वीं सदी के भारत का राष्ट्र में सभी की भागीदार सकारात्मक उर्जा का शक्तिपुंज बने। ये ऐतिहासिक धरती है। उन्होंने कहा इसके पहले मीरगंज स्थिति प्रिंस सोनी के घर गए थे। उनके परिवार से मिले। जिसकी हत्या कुछ दी पूर्व कर दी गई थी। इस तरह के बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। इस तरह के अपराधियों के खौफ से माता बिहार को मुक्ति दिलाए और लोगों के बीच भय मुक्त वातावरण बने यही हमारी कामना है। इसलिए सबका कल्याण उत्थान के लिए माता का आराधना किया है।

https://22scope.com/chargesheeted-person-cannot-hold-a-constitutional-post-nitish-kumar-should-follow-supreme-courts-instructions-vijay-kumar-sinha/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img