Advertisment

विजय सिन्हा ने कहा- नीतीश के सख्त होते ही RJD परेशान, छुटकारा पाने के लिए रच रहा है षड्यंत्र

पटना : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के लिए राजद को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि राजद ने मुख्यमंत्री पद हथियाने के लिए नीतीश कुमार को जैसे-तैसे संयोजक बनवाकर राज्य से बाहर भेजने की पूरी योजना तैयार कर ली है। सिन्हा ने कहा कि राजद और कांग्रेस की षड्यंत्रकारी योजना के तहत ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम चल रहा है। इनका एकमात्र लक्ष्य नीतीश कुमार से छुटकारा पाने का है। अब ये इंतजार कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को कब राज्य के बाहर भेजने में सफल होते हैं।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में आकंठ भ्रष्ट्रचार में डूबा राजद नीतीश कुमार के सख्त होते ही इनसे छुटकारा पाने के षड्यंत्र में लग गया। क्षेत्रीय दल जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी राजद के इस योजना के अंग बने। भ्रष्ट्राचार के जरिये सभी विभागों में वसूली राजद का एकमात्र लक्ष्य है। अकेले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पांच महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री हैं। कमीशन वसूली के लिए राज्य के बाहर के अपने सहयोगी को लगा दिया है। स्वास्थ्य, नगर विकास, पथ, ग्रामीण कार्य जैसे विभागों में लूट की छूट है। हजारों करोड़ इन विभागों में प्रतिवर्ष व्यय होता है। काम की गुणवत्ता एवं संधारण कार्य की अनदेखी कर बढ़ा चढ़ाकर प्राक्कलन के द्वारा लोकधन की लूट की जाती है।

सिन्हा ने कहा कि पूरा लालू परिवार पूर्व से भ्रष्ट्राचार के मामलों में आरोपी एवम चार्जशीटेड है। फिर भी वेइमानी का धन कमाने से इन्हें परहेज नहीं है। खुद लालू यादव तो सजायाफ्ता हैं। ये चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं। फिर भी क्षेत्रीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सिन्हा ने कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और प्रशासनिक अराजकता फैलाकर खजाना को लूटने में एक गिरोह सक्रिय है।इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। सिन्हा ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना सच करने के लिए संकल्पित है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...