तेजस्वी की यात्रा पर विजय सिन्हा ने किया कटाक्ष, कहा- RJD असुरों की पार्टी

दरभंगा : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की 10 सितंबर से ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ पर निकल रहे हैं। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने हरा गमछा पर बैन लगाते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान कोई भी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता हरा गमछा पहनकर ना आए। तेजस्वी के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि राजद एक संस्कृति है, जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है।

वहीं विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इनके गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते है। पहले असुरों को सिंह होता था। दांत निकला होता था। तो पहचान में आता था। अब धीरे धीरे सृष्टि में बदलाव के कारण सिंह और दांत भी गायब हो गया। जो असुर प्रवृत्ति के अराजकता उत्पन्न करने वाले दलितों को शोषितों को पिछड़ों को सताने वाले और समाज को लूट कर अकूट संपत्ति जमा कर के अपने परिवार के जमीदारी चलाने वाले है। वो चेहरा छुपाना चाहते है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहा है। लोगों को भरमाना चाहते हैं और बरगलाना चाहते हैं। लेकिन यह समाज, पूरा बिहार यह जान चुका है कि जो बिहार के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा। जो बिहार के शब्द को गाली नहीं बनाएगा। हम उसी के साथ चलेंगे। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो रंग भेद, जाती भेद और क्षेत्र भेद करते रहेंगे, जनता जान गई है। जो अराजकता उत्पन्न करता है वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।

यह भी पढ़े : UP की सोनम का बेटा दरभंगा में हुआ Child Trapping का शिकार, लौटाने के एवज में मांगा जा रहा 10 लाख

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img