Tejashwi
पटना: सोमवार को राजधानी पटना के रविंद्र भवन में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा करने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने आयोजित की थी। इस दौरान बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। सम्मान कार्यक्रम में सुल्तानगंज देवघर कांवरिया पथ पर कांवरियों को विभिन्न प्रकार से सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बात की।
हमने किया विकास, स्थानीय ने की सेवा
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने सुल्तानगंज में हर तरह के विकास का काम किया है। हमने वहां पुल, धर्मशाला, सड़क बनाया लेकिन आम लोग कांवरिया संघ के तौर पर कांवरियों की सेवा की। एक अन्य सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानगंज नगर परिषद ने सुल्तानगंज का नाम बदल कर अजगैबीनाथ करने का प्रस्ताव भेजा है जो कि हम लोग भारत सरकार को भेजेंगे और फिर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
तेजस्वी को लिया निशाने पर, कहा ‘जिम्मेवारी निभाएं’
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया और तेजस्वी यादव के द्वारा जारी क्राइम बुलेटिन पर विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संवैधानिक पद है। हर आदमी की जिम्मेवारी होती है। वे जिन घटनाओं का जिक्र कर रहे हैं, उसमे कितने जगह पर वे गए हैं, उन्होने सच जानने की कोशिश की है क्या? मैंने भी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेवारी निभाई है, विधानसभा अध्यक्ष भी रहा, मैंने अपना अधिकतम समय घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद जा कर लोगों से मिलते थे, घटना की जानकारी लेते थे, प्रशासन से बात करते थे।
ये कहीं से भी आंकड़ा लेकर सच्चाई जाने बगैर पोस्ट कर देते हैं। वे ये तक नहीं देखते हैं कि क्या कार्रवाई हुई है, सरकार का क्या एक्शन है, नेता प्रतिपक्ष अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। सरकार सजगता से काम कर रही है। अपराध भ्रष्टाचार की मानसिकता नहीं चलेगा, सरकार इस बात के लिए संकल्पित है। उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वे एक भी घटना का प्रमाण दें, जब हम नेता प्रतिपक्ष थे तब सदन में प्रमाण रखा था लेकिन वे ईमानदारी से अपने पद की जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
नर सेवा ही नारायण सेवा
कार्यक्रम को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। जो लोगों की सेवा करते हैं वह दूसरे लोगों के बीच बहुत बड़ा संदेश देता है। कहा गया है कि जब इंसान जन्म लेता है तो सब खुश होते हैं लेकिन वही इंसान जब दुनिया से जाता है और अगर सबके आँखों में आंसू हो तो अच्छा कर्म माना जाता है।
सावन के महीना के दौरान लाखों कांवरिया कांवर लेकर सुल्तानगंज से देवघर जाते हैं। इस दौरान कांवरियों की सेवा करने के लिए कुछ लोग सेवा दल बना कर बिना किसी लोभ मोह के कांवरियों की सेवा करते हैं। आज हमने ऐसे ही लोगों को बुला कर उनका सम्मान किया है कि वे लोग सेवा भावना से कांवरियों की सेवा करते हैं और ध्यान रखते हैं कि किसी कांवरिये को कोई परेशानी न हो। वहीं उन्होंने सुल्तानगज का नाम बदल कर अजगैबीनाथ करने के सवाल पर कहा कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है जल्दी ही प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें- छठ के दौरान Patna में जिला प्रशासन कर रही है व्यापक तैयारी, घर के छत पर पूजा करने वालों के लिए…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi
Tejashwi


















