विकसित भारत संकल्प रथ को ‘भाजपा धवज’ दिखाकर किया गया रवाना

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र के लिए ‘विकसित भारत’ रथ को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह रथ बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों मे पहुंचेगी और पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर लोगों से सुझाव पत्र लेगी। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस रथ के साथ सुझाव देने के लिए सुझाव पेटियां भी भेजी जा रही हैं।

उन्होंने लोगों से इस अभियान में भरपूर सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी आकांक्षाओं को मोदी सरकार अगले कार्यकाल में पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि जन-जन के सुझावों को मोदी सरकार के लिए आगामी चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि भाजपा जो कहती वह करती है। उन्होंने कहा कि आपके दिये गये सुझाव 2024-29 के लिए मोदी सरकार का संकल्प बनेगी। मोदी ने 2014 और 2019 के संकल्प पत्र में लिए गए संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है।

उन्होंने लोगों से कहा कि आप सुझाव पत्र के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना सुझाव भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि रथ मे रखें सुझाव पेटी मे अपने सुझाव पत्र डाल कर या 9090902024 पर मिस्ड कॉल दे कर 2047 कर सुझाव दे सकते हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डाॅ. भीम सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता राठौर और प्रदेश मंत्री गुरुप्रकाश पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...