Jharkhand: सारठ विधानसभा क्षेत्र के एन एच 114 सारठ मधुपुर मुख्य सड़क लखना से बाभनकुंड तक तकरीबन एक करोड़ की लागत से 3.200 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण किए जा रहे सड़क में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त सड़क के संवेदक द्वारा घटिया एवं मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है।
सड़क बनते ही उखड़ जाती है।जिसकी जांच की मांग उपायुक्त देवघर एवं संबंधित विभाग से करते हुए कहा कि यदि संवेदक का यही रवैया रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले को लेकर जब विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो उन दोनों अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।












