रेलवे लाइन पर बेरिकेटिंग किए जाने पर हरना गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, RPF ने सहयोग का दिया भरोसा

झाझा/जमुई : झाझा प्रखंड क्षेत्र में आसनसोल रेल डिवीजन अंतर्गत पड़ने वाले रजला हॉल्ट से पीछे स्थित हरना गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने की कि जा रही पहल के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विनोद यादव, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीण संदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, सुरेश यादव, टुनटुन साव, दिलीप यादव और बमबम यादव आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमलोगों को मुख्यालय जाने के लिए अपने गांव से रेलवे क्रॉसिंग करके ही जाना पड़ता है।

अस्पताल हो या बच्चों के लिए शिक्षा ग्रहण करना, इस क्षेत्र के दैनिक मजदूर हो या अन्य लोगों का गांव से जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग का ही सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में अगर रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिया जाएगा तो हमलोगों का आवागमन प्रवाहित हो जाएगा और हमलोगों के सामने कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विनोद यादव ने बताया कि हरना गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के दोनो दिशाओं में रेलवे की ओर से बेरिकेटिंग किया जा रहा है जिससे रेलवे लाइन के दोनों दिशाओं में दर्जनों गांव स्थित है उनसभी लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होगी।

यह भी देखें :

इसलिए ग्रामीणों की तरफ से मांग रखा गया कि अगर क्रॉसिंग के दोनो दिशाओं में बेरिकेटिंग लगाया जा रहा है। उससे पहले हरना गांव के समीप एक ओवर ब्रीज या फिर अंडर ग्राउंड पुलिया का निर्माण कर दिया जाए जिसे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। अगर ग्रामीणों की मांग पर रेलवे के अधिकारियों ने पहल नही किया तो हमलोग डिवीजन के वरीय रेल पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे और समस्या के समाधान को लेकर अपनी मांगों को रखने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : उत्क्रमित 10+2 हाई स्कूल भवन निर्माण में अनियमितताएं, लोगों ने कहा- भ्रष्टाचार की बह रही है गंगा

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...