Advertisment

जहरीले राख से सैकड़ों गांव के ग्रामीण हुए परेशान, बड़े अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

औरंगाबाद : एनटीपीसी और एनपीजीसी से निकलने वाली फ्लाई एक्स (राख) जो आज सैकड़ों गावों के लोगों के लिए गले की हड्डी बन गई है। आज बारुण नवीनगर पथ पर चलना मुश्किल हो गया है। इस रोड के आसपास के गांव के लोग आज धूल के कारण अपने घर में ही रहने पर मजबूर हैं। क्योंकि दोनों बिजली पावर प्लांट से निकलने वाली राख को दिन के उजाले में बेखोफ खुले वाहनों पर लादकर धड़ले से श्री सीमेंट प्लांट में भेजा जा रहा है। जिसको लेकर आज बारुण की आम जनता एवं छात्रों ने सड़क पर उतरकर गैर कानूनी तरीके से राख लदे वाहनों को रोका और कार्रवाई के लिए बारुण थाना की पुलिस को सौंप दिया।

इस मामले को लेकर आमजनों में काफी आक्रोश

मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना कि इन दिनों बिजली परियोजनाओं से काफी मात्रा में फ्लाई ऐश (जहरीला राख) निकल रही है। जो खुले वाहनों के द्वारा कई थाना पार कर ट्रक और हाइवा के माध्यम से श्री सीमेंट प्लांट में जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा यह बताया गया कि बड़ी वाहनों के द्वारा गीली राख को ओवरलोड लादा जाता है। जिसके कारण वाहनों के पिछले हिस्से से बारुण-नवीनगर सड़क पर गीला राख गिरते हुए जाता है। जिसके कारण रोड पर चलना मुश्किल हो गया है।

यह भी देखें :

इस जहरीले राख की वजह से बडे़म, मेह, नरारी, धमनीं, नागेश्वरपुर, खजूरी फार्म, कर्मकिला, शोभेखाफ, शेखपुरा और बारुण सहित अन्य कई गांव के लाखो की जनसंख्या प्रभावित है। प्रदूषणयुक्त हवा में सांस लेने पर मजबूर हैं। अगर जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण कोई बड़ी निर्णय ले सकते हैं जो बिहार सरकार के लिए चुनौती बन सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़े : Train में लड्डू खरीद कर खाई महिला और फिर हो गया…

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...