PATNA के मोकामा में ग्रामीणों ने थाना पर किया पथराव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, जानें क्या है मामला

पटना: बड़ी खबर पटना के मोकामा से है जहां एक छात्र की पीट कर हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने थाना पर पथराव किया। पथराव में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी थाना क्षेत्र की है जहां कुछ लोगों ने एक छात्र को पीट कर अधमरा कर दिया। घायल छात्र को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

छात्र की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने घोसवरी थाना पर जम कर पथराव भी किया, जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है लेकिन हंगामा कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व एक ही परिवार के दो लोगों ने एक छात्र प्रशांत कुमार की पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र अधमरा हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और फिर सड़क पर शव को रख कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- DARBHANGA में विजय सिन्हा की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को कहा प्रधानमंत्री

PATNA

PATNA
PATNA

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...