गोपालगंजः गांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया. इस पथराव में एसडीपीओ और हथुआ एसडीएम की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई.
बताया जा रहा है कि बंकी खाल पंचायत के वार्ड नम्बर 12 पर सुबह से ही बेहत शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव चल रहा था. लेकिन पुलिस ने मतदाताओं की भीड़ को कम करने की कोशिश की. इसके कारण मतदाताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई. पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित इटवा गांव के ग्रामीणों ने बेहद आक्रमक तरीके से पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया. पथराव में कुछ ग्रामीणों को भी चोटिल होने की खबर है.
एसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में दो महिला सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.साथ ही, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
रिपोर्टः आशुतोष तिवारी


















