झारखंड विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति की बैठक

रांची: झारखंड विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति की बैठक हुई , बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कुल 17 सदस्यों ने विशेषाधिकार हनन से जुड़ी शिकायतें की है जो लंबे समय से लंबित था । इससे जुड़ी जो भी शिकायतें विधायकों की थी उसको लेकर कार्मिक विभाग के सचिव के साथ बैठक  हुई है।

ज्यादा तर विधायकों को उचित सम्मान नहीं मिलने से जुड़ी शिकायत की गई है , कुछ विधायकों ने अपने क्षेत्र के अधिकारियों के आचरण से जुड़ी शिकायत भी की है , कि अधिकारी उचित सम्मान के साथ पेश नहीं आते हैं, शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान भी विधायकों को प्रोटोकॉल के तहत नाम अंकित नहीं किए जाने की शिकायत थी। बैठक में निर्देश दिया गया है विधायकों की जो भी शिकायत है उसके अनुरुप एक समेकित निर्णय कार्मिक विभाग से जिले के उपायुक्त को भेजा जाए,ताकि इस तरह की शिकायतों पर विराम लग सके।

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विशेषाधिकार समिति की बैठक के बाद बताया , कई विधायकों की शिकायत थी कि कई विभाग के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को उद्घाटन और शिलान्यास में नहीं बुलाते हैं , इसको लेकर बैठक हुई , विधायकों के दिए आवेदन पर कार्मिक विभाग के सचिव के साथ बैठक हुई है और उचित निर्देश दिए गए हैं। विभाग इस मामले मे विधानसभा को जानकारी देगा।

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...