बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में धनबाद में उबाल, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

Dhanbad: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या और बाद में शव को जला देने की घटना के विरोध में शनिवार को धनबाद में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने रणधीर वर्मा चौक पर एकत्र होकर आक्रोश जताया और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की।

नारेबाजी के साथ जताया विरोध:

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “जिहादी मानसिकता मुर्दाबाद”, “हिंदू और हिंदुस्तान जिंदाबाद”
जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। चौक पर माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: वक्ता

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दीपू दास की हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हो रही घटनाएं यह दर्शाती हैं कि वहां हिंदू अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि ऐसी घटनाओं पर वहां की सरकार की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है।

भारत से घुसपैठियों को बाहर करने की मांग:

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से भी मांग की कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें देश से बाहर खदेड़ा जाए। उनका कहना था कि सीमापार से फैल रही जिहादी मानसिकता भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील:

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करे। साथ ही, उन्होंने सभी समुदायों से एकजुट होकर इस तरह की घटनाओं का विरोध करने का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक बांग्लादेश में हिंदू समाज सुरक्षित नहीं होगा, तब तक ऐसे आंदोलनों को जारी रखा जाएगा।

रिपोर्टः सोमनाथ

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...