गिरिडीह में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत, 18 से अधिक घायल

धनवार (गिरिडीह). थाना क्षेत्र के गरजासारण गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और पथराव हो गया। घटना में एक पक्ष के मनु भोक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दोनों पक्ष से 18 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

गिरिडीह में जमीन विवाद में हिंसक झड़प

इस दौरान घटना के बाद रोड़ेबाजी में दूसरे पक्ष के महेश बढ़ई की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। वहीं दोनों पक्षों में हिंसक झड़प में सुखदेव भोक्ता, शंकर भोक्ता, रूपेश भोक्ता, नागेश्वर भोक्ता, कपिलदेव भोक्ता, गौतम भोक्ता, सुधीर भोक्ता के साथ एक पत्रकार प्रकाश विश्वकर्मा, मंजू देवी, गणेश बढ़ई, विष्टि बढ़ई, महेश बढ़ई, अरविंद कुमार, सुमित कुमार, पिंटू राणा, गीता देवी, उर्मिला देवी और पवन कुमार घायल बताये जा रहे हैं।

आलू रोपने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गरजा सारण गांव में एक विवादित जमीन में एक पक्ष के प्रकाश विश्वकर्मा और उसके परिवार के सदस्यों ने अपना अधिकार जताते हुए आलू रोपने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के सुखदेव भोक्ता समेत उनके परिवार के सदस्य लाठी डंडा के साथ पहुंचे और प्रकाश विश्वकर्मा समेत उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज की।

इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला करने के साथ पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें दो महिलाओं समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें मनु भोक्ता की मौत हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ और धनवार थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
रांची में 'संविधान बचाओ', 25 साल में पहली बार! झारखंड में खड़गे की एंट्री,क्या बदलेगा सियासी समीकरण?
07:39
Video thumbnail
झारखंड में बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी, ग्रामीण और शहरी इलाकों में बढ़े दाम |Jharkhand Electricity
01:37
Video thumbnail
कैबिनेट की बैठक में जनगणना के निर्णय पर JMM ने क्या कहा? सरकार को क्यों कहा कि सरना कोड…
04:57
Video thumbnail
ICSE 10वीं का रिजल्ट जारी, मैकेनिक का बेटा रैयान परवेज बने जिला टॉपर | Exam Result | Lohardaga
01:29
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन घूमने गए या निवेश लाने? हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा पर BJP का तीखा वार
04:37
Video thumbnail
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, मोदी सरकार ने लिए जाति जनगणना समेत कई बड़े फैसले | 22Scope
09:18
Video thumbnail
शिक्षा में नैतिक मूल्यबोध को लेकर श्री श्री यूनिवर्सिटी की प्रेस वार्ता, कहा- हमारी यूनिवर्सिटी...
01:41
Video thumbnail
IIBM परिसर में एग्जीबिशन का आयोजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दी गई जानकारी | News 22Scope |
03:44
Video thumbnail
ICSE ISC 12वीं में 98.75% लाकर रचा इतिहास, अनुष्का सिंह बनीं झारखंड की शान, बिना ट्यूशन किया कमाल
04:29
Video thumbnail
Dhanbad पुलिस लाईन में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती,समारोह में शामिल हुए SDM और सिटी SP | 22Scope
01:08
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -