मुज़फ़्फ़रपुर में VIP प्रमुख ने की प्रेस वार्ता कहा ‘पहले भी कहा था कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं’

205
VIP
मुज़फ़्फ़रपुर में VIP प्रमुख ने की प्रेस वार्ता कहा 'पहले भी कहा था कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं'
Advertisment

मुजफ्फरपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू है ऐसे में सभी पार्टियां जनता के बीच अपनी बातों को रखने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है। बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब नेताओ के पहुंचने का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर पहुँचे, जहां निषाद सभागार में उन्होंने सांसद अजय निषाद के साथ प्रेसवार्ता किया।

Advertisment

प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है, पहले ही कहा था कि जब तक आर्कषण नहीं तब तक गठबंधन नहीं। वहीं अजय निषाद के साथ विवाद की बात पर मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा विवाद कभी दिल से नहीं था, हमलोग मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। VIP सुप्रीमो को महागठबंधन से 3 सीट मिलने के बाद निषाद समाज के किसी नेता को टिकट नहीं देने के सवाल पर निषाद समाज में नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी जाति धर्म के लोगों को टिकट देने का काम किया है जहां जिनका वर्चस्व है। वहीं पर उन्हें टिकट दिया गया है।

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CRIME BRANCH का अधिकारी बनकर आया ठग, स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख के आभूषण की ठगी की

VIP

VIP

Advertisement