Advertisement
Advertisement

VIP कर रही 243 सीटों पर तैयारी, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा ‘हमारा लक्ष्य सत्ता…’

पटना: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री एवं VIP पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बुधवार को राजधानी पटना में एक प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निषाद समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है। जब उन्हें सत्ता की जरूरत होती है तब अपने सहयोगियों को याद करते हैं लेकिन बाद में उन्हें अपमानित कर किनारे कर देती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नदी, नाव, मछली से जुड़े समाज को न्याय दिलाना है। VIP  VIP  VIP 

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – Catch Out तो सुना है लेकिन…, कॉमेडियन ने उड़ाया बिहार का मजाक तो लोग कैंसिल करवाने लगे show का टिकट…

हमारा वादा सिर्फ चुनावी वादा नहीं है बल्कि हम इस समाज के लोगों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी दिलवाएंगे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वे अपनी तैयारी राज्य की सभी 243 सीटों पर कर रहे हैं। इस दौरान एक सवाल के जवाब में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें जहां सम्मान मिलेगा वे वहीं पर रहेंगे। उनका लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि सम्मान और अधिकार है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Sudha Milk होगा 2 से 3 रूपये महंगा, COMFED ने जारी किया आदेश

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: बिहार में फिर 15 अधिकारियों पर...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti: बिहार के महान व्यक्तित्व डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बिहार के गौरव और महान व्यक्तित्व स्वर्गीय डॉ....

Bihar Social Security Pension 2026: बिहार के पेंशनधारियों के लिए बड़ी...

Bihar Social Security Pension 2026, पटना: बिहार में छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के करोड़ों पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी...