Advertisment

गया में 5 दिवसीय झूलनोत्सव शुरू, 51 किलो चांदी के झूले पर विष्णु चरण विराजमान

गया : गया के विष्णुपद मंदिर में पांच दिवसीय झूलनोत्सव शुरू हो गया है। इस मौके पर विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति व 14 सैया गयापाल के तत्वाधान में विष्णुपद मंदिर प्रागण में 51 किलो चांदी की पालकी में झूले पर सोने के विष्णु चरण को साज सज्जा कर विराजमान कराया गया। समिति के सदस्य ने बताया कि फूलमाला और तुलसी पत्रों से चौकी पर श्रीहरि के चरण को आसीन कर झूले को आकर्षक ध्यान से सजाया गया।

सदस्य ने कहा कि इसके बाद गयापाल पुरोहितों ने विष्णु चरण पर फल,मिष्ठान, चंदन, तुलसी पत्र सहित अन्य चीज से विशेष पूजा अर्चना कर मंगल आरती की। पांच दिनों तक विष्णुपद का पूरा प्रागण शास्त्रीय संगीत की लहरियों से गूंजयमान रहेगा। रात बेला में स्थानीय एवं दूसरे प्रदेशों के शास्त्रीय और उपशास्त्रीय गायन के संगीतकार अपने प्रस्तुति दे रहे हैं। वहीं इसको लेकर विष्णुपद और आसपास क्षेत्र को फूल माला हुआ रंगीन रंगीन लाइटों से सजाया संवारा गया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...