Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

राणा सांगा विवाद में सपा सांसद के घर पर करणी सेना का बुलडोजर से हमला, कई पुलिसवाले घायल

डिजिटल डेस्क : राणा सांगा विवाद में सपा सांसद के घर पर करणी सेना का बुलडोजर से हमला, कई पुलिसवाले घायल। राणा सांगा पर जारी विवाद के क्रम में राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के यूपी के आगरा स्थित घर पर बुधवार दोपहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

आक्रोशित करणी सेना के सदस्य बुधवार दोपहर बुलडोजर से सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल के आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने बुलडोजर को बाहर रोका तो युवा पीछे के गेट से निकलकर अंदर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की।

आवास के पास खड़ीं गाड़ियाें के शीशे तोड़ दिए और कुर्सियां तोड़ दीं। इसके साथ ही उनके आवास में भी तोड़फोड़ की। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने बवाल मचा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई।

लाठियां भांजी गईं, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव हो गया। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। पथराव में इंस्पेक्टर के साथ कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

अतरिक्त पुलिसबल को मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। पुलिस लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ने में जुटी है।

दोपहर सवा 12 बजे करणी सेना ने काटा बवाल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर दिए बयान के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य यूपी के आगरा शहर के एत्मादपुर के कुबेरपुर में पहुंचे।

दोपहर करीब 12.15 बजे बुलडोजर पर सवार होकर करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य राज्यसभा सदस्य सुमन के घर की ओर निकल लिए। आगरा- दिल्ली हाईवे पर वे आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण करणी सेना का काफिला नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाकर रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने रामलीलाल सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी।

आगरा में सपा सांसद के घर पर बवाल करने पहुंचे करणी सेना के लोग
आगरा में सपा सांसद के घर पर बवाल करने पहुंचे करणी सेना के लोग

एक गेट को बंद कर दिया गया है। वहां भी पुलिस फोर्स तैनात है। दूसरे गेट के पास बैरियर लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। करणी सेना को रोकने के लिए वाटरवर्क्स समेत अन्य कई स्थान पर भी बैरियर लगाए गए, लेकिन सभी बैरियर से करणी सेना निकलती हुई दोपहर 1.30 बजे सुमन के आवास पर पहुंच गई।

पुलिस ने बुलडोजर को बाहर ही रोक लिया। इसके बाद कुछ युवक गेट से जबर्दस्ती अंदर घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उग्र युवकों ने रामजीलाल सुमन के एचआइजी फ्लैट्स संजय प्लेस के बाहर खड़ी सात-आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ ही आवास में भी तोड़फोड़ की।

वहां रखी कुर्सियां भी तोड़ दीं। पुलिस ने लाठी फटकार कर युवकों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक अभी तक मौके पर ही नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए हैं।

आगरा में करणी सेना के लोगों को रोकती पुलिस
आगरा में करणी सेना के लोगों को रोकती पुलिस

करणी सेना ने कर ली थी हमले की तैयारी…

बताया जा रहा है कि सपा सांसद से घर पर करणी सेना के घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था।

इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया।

इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस मुख्यालय से घटना के संबंध में बताया गया कि राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी।

करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए।

पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।

आगरा में सांसद के घर के घर तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ती पुलिस
आगरा में सांसद के घर के घर तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ती पुलिस

जानिए राणा सांगा पर हुए बवाल का ब्योरा एकनजर में…

बता दें कि गत दिनों राणा सांगा को लेकर राज्यसभा में सपा सांसद सुमन ने विवादित बयाृन दे दिया था। तब सपा के सांसद रामजी लाल सुमन ने यह बयान राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोलने के दौरान दिया था।

उसी के बाद से राणा सांगा के मसले पर विवाद गरमाया हुआ है। राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि – ‘…भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। …आखिर, बाबर को लाया कौन ?

…इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। …अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।

…अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। …हम बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन राणा सांगा की आलोचना क्‍यों नहीं करते ?’ 

अब, सपा (समाजवादी पार्टी) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राज्यसभा में दिए उसी बयान में राणा सांगा को गद्दार कहने पर सियासी हंगामा मचा है।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...