बेरमोः चंद्रपुरा प्रखण्ड के बंधियो पंचायत में शौचालय योजना में गड़बड़ी और नहीं बनाने की शिकायत पर अधिकारियों ने ने पंचायत का दौरा किया. जांच टीम ने बंधियो में अपने स्तर से जांच की. जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि हमलोग जांच कर रहें है और अभी जांच बाकी है. जांच एक दिन में पूरी नहीं होगी तथा जांच रिपोर्ट हमलोग समिट कर देंगे. वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि जांच से हम संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच टीम से संतुष्ट नहीं हैं. जो लिस्ट हम भेजे थे उसके अनुसार जांच नहीं हो पायी.
रिपोर्ट-मनोज


















