वोटर अधिकार यात्रा पहुंचा फुलपरास, खुली जीप में राहुल, तेजस्वी व प्रियंका सवार

मधुबनी : इंडिया गठबंधन की ओर से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के लेकर वोटर अधिकार यात्रा की आज यानी 26 अगस्त को 10वां दिन है। आज यात्रा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी शामिल हुई। आज दरभंगा, सुपौल और मधुबनी से होकर यात्रा गुजर रही है। वोटर अधिकार यात्रा आज मधुबनी पहुंची। भुतहा चौक से शुरू हुई यात्रा’ को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। मधुबनी करीब 75 किलोमीटर लंबी यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता में काफी उत्साह देखा साथ ही राम मनोहर लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इंडी गठबंधन के सभी दल की कार्यकर्ता उपस्थित दिखे।

Goal 7 22Scope News

एक दिन ब्रेक के बाद आज से फिर शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा

आपको बता दें कि एक दिन के ब्रेक के बाद आज से वोटर अधिकार यात्रा फिर से शुरू हुई। यह यात्रा सुपौल के हुसैन चौक से शुरू हुई। खुली गाड़ी में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी, तेलंगाना के सीएम रेवन्थ रेड्डी और तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन मौजूद हैं। कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। वहीं दो दिन प्रियंका गांधी यात्रा में मौजूद रहेंगी।

Rahul Madhubani 1 22Scope News

जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है – प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जदयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे।

Rahul Madhubani 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

 

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : बिहार के सियासी रण में भाई-बहन की जोड़ी, NDA के गढ़ में प्रियंका भरेंगी हुंकार

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img