मतदाता अधिकार यात्रा : सासाराम पहुंचे राहुल, थोड़ी देर में होगी शुरू, लालू ने कहा- नहीं देंगे मिटने लोकतंत्र

सासाराम : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज से बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से लोगों के मताधिकार पर हो रहे कथित हमलों को उजागर करना है। राहुल सासाराम पहुंच गए हैं। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से बिहार के सासाराम से वोट अधिकार रैली शुरू कर रहे हैं। इस रैली की शुरुआत के लिए वह बिहार पहुंच चुके हैं। उनका हेलीकॉप्टर एसपी जैन कालेज के मैदान में पहुंच चुका है।

DIARCH Group 22Scope News

चुनाव आयोग पर राजद सांसद का निशाना

बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि यह आवाज बिहार के मतदाताओं की थी। चुनाव आयोग अब एक इम्पायर नहीं रहा। यह एक खिलाड़ी की तरह है, जो बिहार में शुरू हुआ वह विभिन्न राज्यों में होगा।

राजेश राम ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग ने लोगों के नाम हटाने के लिए जो तरीका अपनाया है। उससे यह बात सामने आई है कि जो लोग जीवित हैं, उन्हें भी मृत श्रेणी में डालकर सूची से हटा दिया गया।

राहुल संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं – पप्पू यादव

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी 10 हजार किलोमीटर पैदल चलकर भारत की जनता की आवाज बने हैं, वो युवाओं की बात करते हैं। राहुल राजनीतिक लाभ-हानि के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं। राहुल नफरत मिटाने, चुनाव आयोग की लूट रोकने, किसानों के कल्याण और युवाओं के रोज़गार के लिए निकले हैं।

यह भी देखें :

बिहार से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही BJP – तेजस्वी

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर राजद नेता तेजस्वी यादव कहते हैं कि भाजपा लोकतंत्र की धरती बिहार से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमने यह यात्रा इसलिए आयोजित की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर बिहारी अपना वोट डाल सके। ये लोग न सिर्फ अपने अधिकारों को मिटाना चाहते हैं, बल्कि उनके अस्तित्व को भी मिटाना चाहते हैं।

हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे- लालू यादव

मतदाता अधिकार यात्रा पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे. हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए कई बलिदान दिए हैं। हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। हम इसे खत्म नहीं होने देंगे।

Congress 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में भाग लेने के लिए पटना से निकले लालू, राबड़ी व तेजस्वी

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...