कैमूर: कैमूर के रामगढ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर दुघरा गांव में दुर्गावती नदी पर पुल की मांग को लेकर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया था। वोट बहिष्कार की सूचना के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण वोट बहिष्कार की बात पर अड़े हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक वरीय अधिकारी लिखित रूप में पुल निर्माण का आश्वासन नहीं देते हैं तब तक वोट बहिष्कार जारी रहेगा।
वोट बहिष्कार की सूचना पर भाजपा के उम्मीदवार अशोक सिंह भी आक्रोशित लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें समझा बुझा कर मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी की अपील पर मतदाताओं ने अपना वोट बहिष्कार वापस ले लिया और फिर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचे। बता दें कि दुघरा गांव के मतदाताओं ने दुर्गावती नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार की घोषणा की थी और मतदान के दौरान भी लोग वोट बहिष्कार की बात पर अड़े हुए थे।
मतदाताओं और ग्रामीणों का कहना था कि दुर्गावती नदी पर पुल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक से गुहार लगाया लेकिन आश्वासन के सिवाय आज तक कुछ नहीं मिला। मामले में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि दुघरा गांव में मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया है। वोट बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद हम वहां पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाया। उन्होंने कहा कि मैंने ग्रामीणों से तीन वर्षों के अंदर पुल निर्माण का वादा किया है और तब ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का फैसला वापस लिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- ‘Bridge नहीं तो वोट नहीं’, रामगढ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अड़े जिद पर…
कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट
Voters Voters Voters
Voters
Highlights


