चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव आज, रविंद्र भवन में हुआ मतदान

चाईबासा: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव आज. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविंद्र भवन में मतदान शुरू हुआ. जिसमें अब तक लगभग 200 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. चाईबासा चेंबर में अध्यक्ष-1 , उपाध्यक्ष-2, सचिव-1, कोषाध्यक्ष-1 और कार्यकारिणी के 10 पदों के लिए चुनाव हो रहा है. जिसमें मतदाता बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

मुख्य चुनाव पदाधिकारी संजय चौबे, पंकज चिरानिया आदि के नेतृत्व में पूरे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव हो रहा है और मतदान की प्रक्रिया चल रही है. चाईबासा चैंबर के चुनाव को लेकर विगत कई दिनों से सरगर्मी चल रही थी और प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे थे. कल देर रात तक प्रत्याशियों को अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को करने की प्रयास किया जा रहा था.

आज दोपहर 2 बजे तक मतदान जारी रहा. 3 बजे से वोटो की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य, उसके पश्चात कोषाध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और सबसे अंत में अध्यक्ष के वोटों की गिनती होगी. संयुक्त सचिव के दो पदों पर दो प्रत्याशियों वकील खान और इंद्रजीत सिंह रंधावा निर्विरोध चुनाव पूर्व में ही जीत चुके हैं.

वहीं उद्योगपती रूंगटा नें भी मतदान किया. इस दौरान नितिन प्रकाश नें कहा कि यह चुनाव व्यपारियों का मेला है. जहां दो वर्ष में एक बार चैंबर के सदस्यों नें अपना मताधिकार का प्रयोग करते है. वहीं यह भी कहा गया की यह चुनाव है सबको लड़ने का अधिकार है, लेकिन मुस्कुराते हुए कहा की देर शाम तक परिणाम आ जायेगें. अब देखना है पाले किस ओर जायेगी. लेकिन फिलहाल नितिन प्रकाश खेमा काफी मजबूत दिख रहा है.

रिपोर्टः संतोष वर्मा

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img