Pakur: झारखंड में आज नगर निकायचुनाव के लिए मतदान हुए। आम जनता से लेकर सीएम, राज्यपाल, विधायक,सांसद, नेताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी कड़ी में पाकुड़ में शांतिपूर्ण माहौल में 42 बूथों पर मतदान संपन्न हुए। निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 42 बूथों में शाम 5 बजे तक 66.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं ने 67.61 प्रतिशत मतदान किया जबकि महिला मतदाताओं ने 65.01 प्रतिशत मतदान किया।
डीसी और एसपी ने चुनाव से जुड़े सभी कर्मियों का धन्यवाद दिया
बता दें इस दौरान बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीसी और एसपी ने चुनाव से जुड़े सभी कर्मियों का धन्यवाद दिया । सभी प्रत्याशी का किस्मत मत पेटी में कैद हो गया है और इसका नतीजा 27 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
कई शहरों में हुए झड़प
पाकुड़ में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुए लेकिन आज कई शहरों से झड़प की खबरे भी आई इसमें धनबाद और रांची प्रमुख रहे। रांची और धनबाद के बूथों के बाहर वोटिंग के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प की खबरें सामने आई है।
Highlights


