BSF मेरू कैंप में WARB की बैठक

हजारीबागः सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय में सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में महानिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में WARB की बैठक आयोजन किया गया।

झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले केन्द्रीय पुलिस बलों के सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगितीयों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई हुई। तथा इसके निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।

बैठक में सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे

विदित हो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। वार्ब बैठक में 50 से अधिक सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत

इस दौरान श्री राजेश कुमार, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन), कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे।

बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य मे सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी मार्च माह में होगी।

Share with family and friends: