हजारीबाग में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, सिंचाई भवन से लाखों की शराब बरामद

हजारीबाग. जिले के चौपारण प्रखंड की पंचायत पाण्डेयबारा के ग्राम सेलहारा स्थित सिंचाई विभाग के भवन से उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब से भरी लगभग 600 से 650 पेटी बरामद की है। वहीं भारी मात्रा में शराब की पेटी मिलने से सेलहारा के ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है।

हजारीबाग में उत्पाद विभाग की कार्रवाई

सूत्रों के हवाले से खबर है कि, शराब की पेटी बुधवार तक सिंचाई भवन में नहीं थी, लेकिन गुरुवार को अचानक उत्पाद विभाग की छापेमारी और इतनी भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने से लोगों में चर्चा बना हुई है। मामले के बारे में पूछे जाने पर सहायक उत्पाद आयुक्त शिवकुमार साहू ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि सेलहारा के सिंचाई भवन में शराब रखी हुई है, जिसका सत्यापन के बाद छापेमारी की गई है, जिसमें करीब 500 से 600 पेटी शराब बरामद की गयी है।

उन्होंने बताया कि शराब जब्त करके हजारीबाग लायी गयी है। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले को लेकर गंभीर है और जांच की जा रही है। मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि चूकी बिहार ड्राई जोन है तो शायद इस अवैध शराब को वहां खपाने की तैयारी होगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...