हजारीबाग: 2 सितंबर को किसान दिवस का आयोजन, सीपीआई देगी धरना

हजारीबाग. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 2 सितंबर को पूरे झारखंड भर में किसान दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन झारखंड के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। हजारीबाग में 2 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जुलूस निकालेगी, जो उपायुक्त के कार्यालय के पास जाकर जनसभा में तब्दील हो जाएगी। इस बात की जानकारी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दी है।

हजारीबाग में 2 सितंबर को किसान दिवस

उन्होंने कहा कि राज्य बने 24 साल से अधिक समय बीत रहे हैं, लेकिन अब तक नियोजन नीति और न ही विस्थापन नीति बनाई गई है। भू माफिया राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर भूमि घोटाला कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण के नाम पर धांधली हो रही है। नौकरी विभिन्न कंपनियों के द्वारा दी जा रही है, उसमें वेतन भी कम मिल रहा है।

बड़कागांव केरेडारी में पांच कोल खदान आवंटित किए गए हैं, जिसमें तीन कोल खदान से कोयला का उत्खनन भी हो रहा है। एनटीपीसी जैसी कंपनी भी प्राइवेट कंपनी से कम कर रही है। वहीं चंद्रगुप्त कोल माइंस से सीसीएल कोयला का उत्खनन कर रही है। वहां भी निजी कंपनी का बोलबाला है, जो ग्रामीणों के हक को मार रही है।

हजारीबाग जिले में 20 हजार एकड़ से अधिक गैर मजेरवा जमीन भू माफिया आंचल की मदद से अवैध बंदोबस्ती कर करोड़पति और अरबपति हो गए हैं। दूसरी तरफ कई वर्षों से जोत आबाद कर रहे किसानों के रसीद 2016 से काटने पर रोक लगा दी गई है। आंचल में दाखिल खारिज करने और ऑनलाइन चढ़ाने के नाम पर मनमानी पैसा वसूला जा रहा है। भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि इन सभी मांगों को देखते हुए यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी नहीं हुई तो पूरे राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

DAV Sariya Chess Competition: गिरिडीह में शतरंज का महाकुंभ! डीएवी सरिया...

DAV Sariya Chess Competition:  बुधवार को सरिया के श्री रामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ क्लस्टर-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया...

चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे...

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों...

JPSC CID Raid News: JPSC में परीक्षा घोटाले की जांच तेज,...

JPSC CID Raid News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को...