वट सावित्री पूजा को लेकर पंखा निर्माण जोरों पर, कारीगरों ने की मांग…

गया: राज्य की महिलाएं वट सावित्री पूजा की तैयारी में जोरशोर से लगी हुई हैं। पूजा को लेकर साड़ी से लेकर अन्य चीजें खरीदने में पूरी तरह से लगी हुई हैं। इधर वट सावित्री पूजा को लेकर बांस का पंखा बनाने वाले कारीगर भी पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। वट सावित्री पूजा में बांस से बने पंखे की काफी मांग होती हैजिसकी वजह से पंखा बनाने वाले लोग लगातार अपने काम में लगे हुए हैं। गया के विभिन्न गांवों में बांस का पंखा बनाने वाले सभी कारीगर लगे हुए हैं।

स्थानीय राजेश प्रसाद ने बताया कि हमलोग पूरा परिवार मिल कर पंखा निर्माण का काम करते हैं। घर की महिलाएं पंखा बिनती हैं जबकि बच्चे उस पर अलग अलग रंग लगा कर उसे आकर्षक रूप दी हैं। प्न्ख्या व्यवसायी राजेश प्रसाद ने कहा कि हमारे पास कोई दूसरा रोजी रोटी नहीं है इसलिए हमलोग गर्मी के आगमन के साथ ही पंखा बनाने में जुट जाते हैं।

उद्योग का दर्जा दिया जाये

हमलोगों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। हमलोग जब सरकारी मदद के लिए जाते हैं तो वहां कहा जाता है कि पंखा निर्माण व्यवसाय के लिए कोई फंड नहीं है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से अपील की कि हाथ पंखा निर्माण को भी उद्योग में शामिल करें और हमलोगों को सरकारी मदद दी जाये ताकि हमलोग अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   ‘मोहब्बत की सजा’, Lalu ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा…

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...