Advertisement
Advertisement

‘मोहब्बत की सजा’, Lalu ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विरुद्ध बहुत बड़ा एक्शन लिया है। लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है। Lalu ने कहा निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। इस वजह से उन्हें पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और और परिवार में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी।

तेज प्रताप यादव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। Lalu ने आगे कहा कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

यह भी पढ़ें – Hindu शब्द का मतलब बहुत बड़ा, RSS प्रमुख ने कहा ‘जब भारत का हिंदू मजबूत होगा तब…’

बता दें कि शनिवार की शाम Lalu के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ पिछले 12 वर्षों से रिलेशनशिप में रहने की बात कहते हुए कहा था कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। यह बात हम आपलोगों को बहुत दिनों से कहना चाहते थे लेकिन समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे कहें।

हालांकि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही पोस्ट डिलीट कर दिया गया और तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखा कि उनका फेसबुक हैक हो गया था। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में हलचल मच गई थी और विरोधी दल के नेता एश्वर्या राय से तेज प्रताप की शादी और संबंध टूटने को लेकर सवाल उठाने लगे थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   गयाजी : मगध फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा बिहार पुलिस विदाई समारोह…

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...