पटना: मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद जब से पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने की बात कही है तब से उन्हें लगातार जान मारने की धमकी मिल रही है। हालांकि पप्पू यादव को सबसे पहले धमकी देने के मामले में पूर्णिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस जांच में उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं निकला। लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार अलग अलग नंबर से व्हाट्सएप मैसेज और फोन कर जान मारने की धमकी मिल रही है।
Pappu Yadav को कई बार पाकिस्तान के नंबर से भी धमकी मिल चुकी है-
लगातार मिल रही धमकियों के बाद पप्पू यादव के एक मित्र ने उन्हें एक बुलेट प्रूफ कार दी जिसके बाद कहा जा रहा था कि अब Pappu Yadav पर खतरा कम हो गया है। हालांकि पप्पू यादव ने भी कहा था कि जब तक वे गाड़ी में हैं तब तक वे सुरक्षित हैं, लेकिन गाड़ी से बाहर रहने पर कुछ कहा नहीं जा सकता। अब एक बार फिर पप्पू यादव को रविवार की अहले सुबह 24 घंटों के अंदर जान मारने की धमकी मिली है।
Pappu Yadav को एक युवक ने व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश भेज कर कहा है कि हमें पांच छः दिनों से तुम्हे मारने का आर्डर मिला है, हमलोग पहुंच चुके हैं, अब 24 घंटे के अंदर तुम्हारी हत्या कर देंगे। व्हाट्सएप कॉल करने वाले युवक ने अपने आप को बिश्नोई बिहार ग्रुप का गैंग बताते हुए कहा कि वह 24 घंटे के अंदर पप्पू यादव की हत्या कर देगा।
धमकी देने वाले ने कहा कि पप्पू यादव को बचना है तो वे लॉरेंस बिश्नोई से माफ़ी मांग लें नहीं तो अब अंत नजदीक है। पप्पू यादव को धमकी मिलने के बाद एक बार फिर उनके पूर्णिया स्थित कार्यालय समेत पटना, मधेपुरा, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दिया गया है। बता दें कि पप्पू यादव को अब तक कई बार धमकी भरा मैसेज मिल चुका है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- महिला: Cycle से जीविका तक का सफर, अब आगे और क्या देंगे नीतीश…
Patna Patna Patna Patna
Patna


















