Advertisement
Advertisement

2025 में हम बनेंगे CM…, तेजस्वी के घोषणा के बाद एनडीए ने कहा ‘No Vacancy’

2025 में हम बनेंगे CM..., तेजस्वी के घोषणा के बाद एनडीए ने कहा 'No Vacancy'

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार में इस वर्ष होने वाले चुनाव के मद्देनजर सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में जुटाने के लिए एक से एक दावे और वादे कर रही हैं। एक तरफ एनडीए जहां CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरा पर खींचतान जारी है। महागठबंधन में राजद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बताती है तो अन्य सहयोगी दल भी अपना सर्मथन दे रही है लेकिन तेजस्वी यादव के नाम पर कांग्रेस में खींचतान जारी है।

इस बीच मंगलवार को तेजस्वी यादव ने भी खुद को CM का चेहरा बताया और अपनी सरकार बनने पर भुईयां और मुसहर समाज के लोगों के उत्थान का दावा किया। मंगलवार को राजधानी पटना में स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी। जब हम CM बनेंगे तो आपलोगों की बदहाली को दूर कर देंगे। आपलोगों के रोजगार, रोटी और मकान की व्यवस्था करेंगे, आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके यह सुनिश्चित करेंगे।

तेजस्वी यादव के द्वारा खुद को CM बताने के बाद अब बिहार के राजनीतिक महकमे में सियासत तेज हो गई है। मामले में जदयू ने जहां तेजस्वी यादव को राहुल गांधी की यात्रा की वजह से डर बताया तो दूसरी तरफ बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं होने की बात कही। वहीं भाजपा ने तेजस्वी यादव को घमंड से चूर बताया।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी ने बिहार को बना लिया है Tourist Place, पशुपति पारस को लेकर बोले चिराग के बहनोई…

बिहार में नहीं खाली है CM की कुर्सी

तेजस्वी यादव के द्वारा खुद को मुख्यमंत्री बताये जाने पर जदयू के प्रवक्ता किशोर कुणाल ने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी के बिहार दौरे से तेजस्वी यादव घबरा गए हैं और यही वजह है कि गठबंधन धर्म का पालन किये बगैर वह खुद को मुख्यमंत्री बता रहे हैं। वहीं जदयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल दिन में ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने लगे हैं। बिहार में CM की कुर्सी खाली नहीं है क्योंकि 2025 विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार की बागडोर संभालेंगे।

घमंड में चूर तेजस्वी ने गरीब गुरबों को दिखाया राजद की संस्कृति

तेजस्वी यादव के द्वारा खुद को मुख्यमंत्री बताये जाने पर भाजपा ने भी हमला किया और तेजस्वी को घमंड में चूर बताया। भाजपा के प्रवक्ता भूपेन्द्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव घमंड में चूर हैं और उनमें कूट कूट कर राजद की संस्कृति भरी हुई है। तेजस्वी ने राजद की संस्कृति का परिचय एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गरीब गुरबों के बीच प्रदर्शित भी किया है। उन्होंने अपने आपको 2025 का स्वयंभू मुख्यमंत्री बता दिया जबकि बिहार में अभी मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    53 वर्षों से किराए की जमीन पर चल रहा है SP Office और थाना, डीएम को पत्र लिख कर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...