Commercial Advertisment

पटना में करते थे हथियार Supply, हिसाब किताब करने के दौरान हत्या की भी थी साजिश लेकिन…

पटना में करते थे हथियार Supply, हिसाब किताब करने के दौरान हत्या की भी थी साजिश लेकिन...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन हथियार तस्कर को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर मुंगेर से हथियार लेकर पटना में अपराधियों को सप्लाई करते थे जिन्हें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदमारी रोड में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव ने बताया कि कंकड़बाग थाना पुलिस को 29 जनवरी को सूचना मिली जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीआईयू टीम और कंकड़बाग पुलिस की एक टीम गठित कर कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कुम्हरार टोली में घेराबंदी कर 3 हथियार तस्करों अमन राहुल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों से पुछताछ के दौरान अमन की निशानदेही पर उसके घर से 2 देसी पिस्टल, 1 कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, 3650 रुपए कैश और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी राहुल कुमार ने बताया कि वह मुंगेर से हथियार लाकर अपराधियों को सप्लाई करता है। एक साल से वह इस धंधे को मोहम्मद आशिफ के साथ मिलकर कर रहा है। राहुल ने बताया कि वह कंकड़बाग थाने से वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

हथियार तस्कर राहुल कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपना पिछला हिसाब चूकता करने के लिए पहुंचा था जहां उसका इरादा एक व्यक्ति की हत्या करने का था। वही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पूछताछ में हथियार तस्कर और अपराधी राहुल कुमार और मो आशिफ ने मुंगेर के हथियार के कारखाने और बड़े तस्करों का नाम और मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है जिसके आधार पर पटना पुलिस ने मुंगेर पुलिस से कॉन्टेक्ट किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Building बेच नहीं किया खाली, कहने गए खरीददार को पीट कर मार डाला…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Supply Supply Supply Supply

Supply

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...