Building बेच नहीं किया खाली, कहने गए खरीददार को पीट कर मार डाला…

दरभंगा: दरभंगा में संपत्ति विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि मृतक श्याम सुंदर साह ने रहमगंज में एक महिला गीता देवी से एक मकान ख़रीदा था। मकान की रजिस्ट्री हो जाने के बाद भी महिला मकान खाली नहीं कर रही थी।

इसी मामले में वह गुरुवार को एक बार फिर मकान खाली करने के लिए कहने गया था जहां उसका विवाद महिला के बेटे के साथ हो गया। विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया जिसमें श्यामसुंदर साह गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

मृतक के परिजनों ने मकान की पूर्व मालकिन गीता देवी एवं उनके बेटे जयप्रकाश खटीक पर मकान बेचने के बावजूद खाली नहीं और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC के मामले में नहीं थम रहा विरोध, डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Building Building Building

Building

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img