झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज: रांची में 68.8 मिमी बारिश, गोड्डा सबसे गर्म और लातेहार सबसे ठंडा

रांची: झारखंड में मौसम का रुख बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रांची में सबसे अधिक 68.8 मिमी वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण रांची में दृश्यता घटकर 1500 मीटर तक पहुंच गई।

प्रदेश में तापमान की दृष्टि से गोड्डा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लातेहार राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सरायकेला और खरसावां जिलों के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। खरसावां ब्लॉक में 22.4 मिमी, कुचाई ब्लॉक में 17.2 मिमी और सरायकेला AWS पर 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चाईबासा-पटो क्षेत्र में 7.3 मिमी बारिश हुई, जबकि जमशेदपुर में हल्की वर्षा 1.8 मिमी दर्ज की गई।

राज्य के अन्य हिस्सों की बात करें तो बोकारो, गढ़वा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और पाकुड़ जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, देवघर, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में भी मौसम का असर देखने को मिला।

रांची शहर के विभिन्न इलाकों में भी बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। हिनू में 68.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि नामकुम में 3.6 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि उत्तरी और मध्य झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

spot_img

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img