रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। आने वाले दिन में बारिश के आसार देखने को मिल सकते हैं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है जिसके कारण मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान लगाया है।
ये भी पढे़ं-चंपाई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका !
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
इसको लेकर विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि 17 फरवरी तक मौसम साफ होना शुरु हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर वज्रपात भी हो सकती है। इसका असर अभी से ही देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें-क्या इस वेलेंटाईन डे पर चमकेगी आपकी किस्मत, प्यार मिलेगा या फिर…..
राज्य का मौसम का मिजाज बदल गया है। कल रात से ही राजधानी रांची में छिटपुट बारिश भी हुई जिसके कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। अभी कुछ दिनों तक राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज किया जा सकता है।