11 से 15 तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

रांची. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ कार असर इस बार लंबा रह सकता है. आने वाले 11 से 15 फरवरी तक मौसम में बदलाव हो सकता है.

पूर्वानुमान के अनुसार 11 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 12 फरवरी से राज्य के उत्तरी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवतीं मध्य (राजधानी और आसपास) जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है

.13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 14 और 15 फरवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है.

देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी का असर राज्य में भी दिख रहा है. इस दौरान राज्य के कई जिलाें का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.

शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.7 तथा डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेसि रहा. हवा में भी ठंडक थी. बादल के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो जायेगा. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...