फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च से बारिश के आसार

रांची. झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है.

इसका असर 13 मार्च से दिख सकता है. इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और 14 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिण (कोल्हान), पूर्वी (संताल परगना) तथा मध्य (राजधानी और आसपास) वाले हिस्से में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

12 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान खुला रहेगा. धूप खिली रहेगी. इस कारण राजधानी और आसपास के अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेसि तथा न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है.

बादल के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान गिर सकता है. इधर शुक्रवार को आसमान साफ रहने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेसि तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...