तारकिशोर का ललन पर हमला, कहा- उन्हें बोलने की बीमारी है जल्द इलाज करायें नीतीश कुमार

पटना : बीजेपी के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह को बोलने की बीमारी है। इस बीमारी का इलाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द कराना चाहिए नहीं तो ललन सिंह नीतीश कुमार को भी सत्यानाश करके ही छोड़ेंगे।

जाति आधारित गणना को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब हम कैबिनेट में थे और बिहार में उपमुख्यमंत्री थे उसी समय जाति अधारित गणना कराने का निर्णय लिया था। तारकिशोर ने कहा कि इंडिया एलाइंस को सीखना चाहिए कि जो काम एनडीए करती है उसके पद पर चले। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ललन सिंह जिस रास्ते पर नीतीश कुमार को लेकर जाना चाहते हैं वह नीतीश कुमार को उथल-पुथल करना चाहते हैं। उसे काम में वह सफल भी हैं। वह राष्ट्रीय जनता दल में जाने वाले हैं इसी की तैयारी में ललन सिंह लगे हुए हैं।

वहीं जिस तरीके से आज पटना की सड़कों पर आंगनबाड़ी सेविका पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। उसको लेकर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार राज्य में जब भी कोई शिक्षक हो या आंगनबाड़ी सेविका हो वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो बिहार सरकार उन पर लाठी, डंडा और वाटर कैनन का ही प्रयोग करती है। जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...